एशियाई खेल 2026 की महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। सुतीर्था मुखर्जी, सिंद्रेला दास और श्रीजा अकुला ने अपने-अपने मुकाबले जीते। भारत ने ग्रुप चरण में सिंगापुर को 3-2 और इंडोनेशिया को 3-0 से हराया था। अब भारत का सामना 22 सितंबर को थाईलैंड से होगा।
एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
Source: Patrika Hindi