मुरादाबाद के बमनिया पट्टी गांव में शनिवार रात 36 वर्षीय हरनाम उर्फ रिंकू की उसके चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि शिवम रामलीला दिखाने के बहाने रिंकू को ले गया, जहां अमित के साथ मिलकर हमला किया। शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने दो चचेरे भाइयों और मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
मुरादाबाद में चचेरे भाई ने की युवक की हत्या, एक हिरासत में
Source: Samachar Jagat