नवरात्रि से पहले गुजरात में सोशल मीडिया पर 'रेंट ए गरबा पार्टनर' के विज्ञापन वायरल हो रहे हैं, जिनमें 1000 से 2000 रुपए तक के पैकेज और एआई जनरेटेड कंटेंट का इस्तेमाल हो रहा है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू करते हुए लोगों को अज्ञात अकाउंट्स में भुगतान न करने और लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है। डीसीपी डॉ. लवीना सिन्हा ने ठगी की आशंका जताई और पीड़ितों से हेल्पलाइन पर संपर्क करने को कहा।
गरबा पार्टनर किराए पर देने के विज्ञापन वायरल, साइबर जांच शुरू
Source: Patrika Hindi