उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, जिनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए। कानपुर नगर, मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हमीरपुर और हाथरस को नए डीएम मिले। अनुनय झा मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय हरदोई और महेंद्र सिंह तंवर कानपुर नगर के डीएम बनाए गए। यह फेरबदल विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक तैयारियों के बीच हुआ।
यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के डीएम बदले
Source: News18 Hindi