लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला ने राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 17 सितंबर को इस अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। लगभग 1.65 अरब डॉलर की इस डील में मित्तल परिवार की हिस्सेदारी करीब 75% और पूनावाला की 18% होगी। सौदे में पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं। अब BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी बाकी है।
लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स
Source: News18 Hindi