टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का शिक्षा निदेशालय के बाहर कफन ओढ़कर प्रदर्शन

टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का शिक्षा निदेशालय के बाहर कफन ओढ़कर प्रदर्शन

प्रयागराज में यूपी टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी पिछले 16 दिन से धरना दे रहे हैं। सोमवार को प्रतियोगी छात्र शिक्षा निदेशालय के बाहर पहुंचे और कफन ओढ़कर लेट गए, जिससे पुलिस से मामूली नोकझोंक हुई। चार अनशनकारी भी रामनामी ओढ़कर वहीं लेट गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक पुरानी नियमावली से नियुक्ति का आदेश नहीं मिलता, वे धरना नहीं छोड़ेंगे।

Source: Zee News Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies