आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद आईआईटी मद्रास फैकल्टी एसोसिएशन ने उनका समर्थन किया है। एसोसिएशन ने कहा कि डूला ने परीक्षा में नियमों के तहत ईमानदारी से ड्यूटी निभाई और उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। संस्था ने सरकार से निष्पक्ष जांच और जल्दबाजी में दोषी ठहराने से बचने की मांग की है।
आईआईटी मद्रास फैकल्टी ने प्रोफेसर डूला का किया समर्थन
Source: Zee News Hindi