भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 में हुई फरक्का जल संधि की अवधि इसी साल दिसंबर में समाप्त हो रही है। नवीकरण से पहले बिहार ने वैज्ञानिक समीक्षा और नई व्यवस्था की मांग की है, जबकि पश्चिम बंगाल ने सूखे मौसम में हुगली में पर्याप्त जल प्रवाह और कोलकाता बंदरगाह की नौवहन क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया है। दोनों राज्यों ने अपनी चिंताएं केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के समक्ष रखी हैं।
फरक्का जल संधि 2026 में समाप्त, बिहार-बंगाल की मांगों से केंद्र चिंतित
Source: Prabhat Khabar