दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास सोमवार रात 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता अपने नाबालिग मित्र के साथ दर्शन करने आई थी, तभी तीन अज्ञात लोगों ने मंदिर के पीछे जंगल में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तीनों आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
Source: Hari Bhoomi