दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की हार के बाद पार्टी के भीतर कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के बीच जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज़ है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के बाग़ी दीपांशु शौकीन की जीत ने संगठन की आंतरिक कमियों को उजागर किया है। जाखड़ ने संगठनात्मक कमी मानी है, जबकि कन्हैया खेमे ने टिकट बंटवारे में जातिगत समीकरणों का हवाला दिया है।
डूसू चुनाव में एनएसयूआई की हार पर अंदरूनी बहस
Source: BBC Hindi