पंजाब में भाजपा 30 सितंबर को जालंधर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली नशे के खिलाफ 18 सितंबर को पठानकोट से शुरू हुई 4,000 किलोमीटर लंबी यात्रा का समापन होगी, जो पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर रही है। रैली के लिए जी.टी. रोड स्थित प्रागपुर के पास लिली रिजॉर्ट के साथ लगते प्लांट को स्थान के तौर पर तय किया गया है।
जालंधर में 30 सितंबर को अमित शाह की रैली, नशा विरोधी यात्रा का समापन
Source: Punjab Kesari