कर्नाटक की सहकारी दुग्ध उत्पादक यूनियनों ने नंदिनी दूध की खरीद और खुदरा कीमतों में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग की है। मंगलवार को विधान सौध में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात के दौरान यूनियनों ने पशु चारे और उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला दिया। शिवकुमार ने अधिकारियों से पिछले 10 वर्षों के चारा कीमतों, उत्पादन लागत और जिलेवार दूध बिक्री के आंकड़े तथा पड़ोसी राज्यों की कीमतों का ब्योरा मांगा है।
नंदिनी दूध की कीमत 8-10 रुपये बढ़ाने की मांग
Source: Lokmat Hindi