छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और ट्रफ लाइन के असर से कई जिलों में गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में रेड अलर्ट, जबकि गरियाबंद, नारायणपुर और कोंडागांव में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर और महासमुंद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है।
छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रेड अलर्ट
Source: IBC24 Hindi