अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर खाड़ी सहयोग परिषद के साथ बैठक में भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ईरान के आतंकवादी हमलों ने पश्चिम एशिया के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को ईरान के प्रभाव से दूर ले जाने की जरूरत दिखाई है। आईएमईसी का अनावरण सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में किया गया था।
ट्रंप ने आईएमईसी का समर्थन किया, ईरान के प्रभाव से ऊर्जा ढांचा दूर करने की जरूरत
Source: Lokmat Hindi