लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'भारत टैक्सी' सेवा और 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' की शुरुआत की। भारत टैक्सी से जुड़े ड्राइवरों को कमीशन नहीं देना होगा और ₹5 लाख तक सामाजिक सुरक्षा कवरेज मिलेगा। कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को 6% ब्याज दर पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
योगी ने भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया
Source: Lokmat Hindi