पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने फॉर्म-6 में बदलाव को 'पूरी तरह गलत और अवैध' बताया और निर्वाचन आयोग में मतभेद को गंभीर व दुर्भाग्यपूर्ण कहा। उन्होंने कहा कि आयोग में फैसले हमेशा सर्वसम्मति से होते थे। रिपोर्ट के अनुसार, आयुक्त संधू और जोशी ने 10 महीनों में 14 बार आपत्ति दर्ज की। आयोग का कहना है कि सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
फॉर्म-6 में बदलाव गलत और अवैध: पूर्व CEC ओपी रावत
Source: Dainik Tribune Hindi