राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तिजारा (अलवर) का वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 सितंबर की वोटिंग से पहले दो दिन तक राजस्थान और हरियाणा पुलिस ने सत्ता के इशारे पर कांग्रेस पार्षदों को बंधक बनाकर रखा। पार्षदों को बस के शीशे तोड़कर और महिला पार्षदों को बस से कूदकर बाहर निकलना पड़ा। रात 10 बजे पार्षदों ने तिजारा पहुंचकर वोट किया और कांग्रेस जीत गई।
डोटासरा ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, तिजारा वीडियो शेयर किया
Source: Samachar Jagat