राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें 52 देशों के प्रतिनिधियों और 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने मोहाली स्थित सीडीआइएल और सूरत स्थित सुची सेमीकॉन की वाणिज्यिक उत्पादन इकाइयों का उद्घाटन किया। सेमीकॉन 1.0 की 12 परियोजनाओं में से पांच में उत्पादन शुरू हो चुका है। सरकार ने सेमीकॉन 2.0 के लिए 1,27,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
सेमीकॉन इंडिया 2026: उत्पादन के चरण में सेमीकंडक्टर नीति
Source: Prabhat Khabar