भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जिसे अनुच्छेद 324 के तहत चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की शक्तियां प्राप्त हैं। यह तीन सदस्यीय निकाय है, जिसमें एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य आयुक्त होते हैं, और सुप्रीम कोर्ट के 1995 के फैसले के अनुसार तीनों की शक्तियां समान हैं। आयोग मतदाता सूची तैयार करने से लेकर आदर्श आचार संहिता लागू करने और चुनाव खर्च की निगरानी तक की जिम्मेदारी निभाता है।
भारतीय चुनाव आयोग: संरचना, शक्तियां और कार्यप्रणाली
Source: TV9 Bharatvarsh