बिलासपुर नगर निगम ने बुधवार को अशोक नगर, मोपका और चिल्हाटी में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों पर बैक हो लोडर चलाकर कार्रवाई की। कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर टीम ने अशोक नगर में अनूप अग्रवाल की पौन एकड़ प्लॉटिंग की सीसी सड़क तोड़ी और चिल्हाटी में नारद वर्मा की दो एकड़ प्लॉटिंग पर कार्रवाई की। लता पटेल की दुकान सील और मनीष ओबरानी के चार अवैध मकान ध्वस्त किए गए। निगम ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग पर निगम की कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त
Source: Nai Dunia