मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 100 बेड के राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण किया और समाजवादी पार्टी पर महिला सुरक्षा को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता का माहौल था, जबकि आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू और दंगों से मुक्त है। सरकार ने मिशन रोजगार के तहत साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी है।
सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना, गोरखपुर में महिला शरणालय का लोकार्पण
Source: IBC24 Hindi