जमुई के मड़वा गांव में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी हरेराम यादव को बुधवार शाम कोर्ट में पेशी के दौरान वकील आकाश पांडेय ने थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने उसे तुरंत सुरक्षित निकाल लिया। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जमुई कांड: आरोपी हरेराम को कोर्ट में वकील ने मारा थप्पड़
Source: ABP Hindi