ग्वालियर के डबरा में सराफा कारोबारी मनोज कुमार सोनी ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सिंध नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरे के कारण अभियान रोकना पड़ा। सुसाइड नोट में आरोप है कि उससे 2.50 लाख रुपये लिए जा चुके थे और पांच लाख की मांग की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हनी ट्रैप से परेशान कारोबारी ने नदी में छलांग लगाई
Source: Nai Dunia