जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला में आतंकियों को पनाह देने वाले एक आरोपी का दो मंजिला मकान यूएपीए के तहत कुर्क कर दिया। डीजीपी नलिन प्रभात के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी एजाज अहमद गनी ने पूछताछ में माना कि उसने आतंकियों को छिपाया और हथियार रखे थे। पुलिस ने कहा कि आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर: आतंकी मददगार का मकान कुर्क, परिवार बेघर
Source: News18 Hindi