अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में सीआरपीएफ के दो जवान और हसनपुर कोतवाली के दरोगा व सिपाही शामिल हैं। एसपी ने दो स्थानीय पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और डीआईजी के अनुसार दरोगा-सिपाही की बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। पीड़िता अमरोहा के वन स्टॉप सेंटर में है।
अमरोहा फार्म हाउस सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Source: Amar Ujala