उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में हरियाणा की 24 वर्षीय महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में यूपी पुलिस के दो और सीआरपीएफ के दो कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थानीय उप निरीक्षक को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि सीआरपीएफ कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
अमरोहा फार्महाउस में महिला से गैंगरेप, चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Source: Lokmat Hindi