IRCTC ने भोपाल और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए 25 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक चलने वाला 10 दिन का जापान टूर पैकेज जारी किया है। 'जापान: द गोल्डन रूट विद हिरोशिमा' नामक इस पैकेज की कीमत 3,45,400 रुपए प्रति व्यक्ति है, जिसमें टोक्यो, फूजी, ओसाका, क्योटो, हिरोशिमा और बुलेट ट्रेन का सफर शामिल है। पैकेज में होटल, भोजन, वीजा, बीमा और गाइड की सुविधाएं भी शामिल हैं।
IRCTC ने भोपाल से जापान के लिए 10 दिन का टूर पैकेज शुरू किया
Source: Hari Bhoomi