प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 23-24 सितंबर को मंत्रियों की मैराथन समीक्षा बैठक हुई, जिसके बाद कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। बैठक का एजेंडा विकसित भारत@2047 के तहत काम की समीक्षा और आगे की प्राथमिकताएं तय करना था। सूत्रों के अनुसार, अगला चरण 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हो सकता है। हालांकि, कुछ का मानना है कि फिलहाल बड़ा फेरबदल नहीं होगा।
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, दो दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद चर्चा
Source: Patrika Hindi