उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 25 सितंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 74.5 मिमी और कोंटा में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Source: Nai Dunia