टाटा संस ने एन चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन नियुक्त करने के फैसले का बचाव किया है और नोएल टाटा की आपत्तियों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने पूर्व CJI यूयू ललित और रिटायर्ड जज बीएन श्रीकृष्ण की कानूनी राय का हवाला देते हुए कहा कि 17 सितंबर का बोर्ड प्रस्ताव वैध था। नोएल टाटा ने 20 सितंबर को पत्र लिखकर विरोध जताया था, जिसका टाटा संस ने 24 सितंबर को जवाब दिया।
टाटा संस ने चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को वैध ठहराया
Source: News18 Hindi