अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आज 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन होगा और भक्त श्रद्धापूर्वक बप्पा को विदाई देंगे। विसर्जन से पहले उत्तर पूजा, आरती और नैवेद्य अर्पित करने की परंपरा है। पंचांग के अनुसार विसर्जन का उत्तम मुहूर्त सुबह 06:02 से दोपहर 02:36 बजे तक है। प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर मिट्टी की प्रतिमा और प्राकृतिक सामग्री के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।
अनंत चतुर्दशी पर आज गणेश विसर्जन, जानें मुहूर्त
Source: News18 Hindi