पुडुचेरी में खेले गए पहले चार दिवसीय मुकाबले के चौथे दिन भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रन से हरा दिया। कुमार कुशाग्र ने पहली पारी में 113 और दूसरी में नाबाद 46 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। कप्तान देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक की बदौलत भारत ए ने 363 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए 200 पर सिमट गई। दो मैच की सीरीज में भारत ए 1-0 से आगे है।
भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रन से हराया
Source: Lokmat Hindi