पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत को लेकर 26 और 27 सितंबर की तारीखों को लेकर भ्रम की स्थिति है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा पर ऋषि तर्पण किया जाएगा, जबकि आम लोगों के लिए पहला श्राद्ध 27 सितंबर से माना जाएगा। जिन परिवारों में पूर्णिमा तिथि पर पूर्वज का निधन हुआ है, उनके लिए 26 सितंबर को श्राद्ध कर्म किया जाएगा। पितृ पक्ष 16 दिनों तक चलेगा।
पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू, पहला श्राद्ध 27 सितंबर को
Source: OneIndia Hindi