बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा के लिए 36 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया है। प्रभारी DGP प्रीता वर्मा के निर्देश पर ये अधिकारी 25 से 27 सितंबर तक अपने-अपने जिलों में दौरा कर ग्राउंड रिव्यू करेंगे। समीक्षा में कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली और प्रमुख मामलों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अधिकारियों को रिपोर्ट प्रभारी DGP को सौंपनी होगी।
बिहार में 36 IPS अधिकारियों को जिलों का प्रभार, 25-27 सितंबर तक ग्राउंड रिव्यू
Source: News18 Hindi