मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने और 13 करोड़ नाम हटाए जाने की एसआईटी जांच की मांग की गई है। कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कई जगहों पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और वाटर कैनन व आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका
Source: Dainik Tribune Hindi