छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 26 सितंबर को प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से गुरुवार से बारिश का दौर जारी है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। साय ने कलेक्टरों को राहत-बचाव कार्य और निचले इलाकों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
भारी बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद
Source: IBC24 Hindi