कसौली में होटल, होमस्टे और बीएंडबी इकाइयों की संख्या बढ़ने के बावजूद कमरे की औसत आय में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई है और औसत ऑक्यूपेंसी 35 प्रतिशत रह गई है। मुख्य पर्यटन सीजन केवल 120 दिन का होने और पर्यटकों के एक-दो दिन में लौट जाने से कारोबार प्रभावित है। पार्किंग, यातायात और नागरिक सुविधाओं पर दबाव बढ़ा है। एसोसिएशन ने नए पर्यटन प्रोजेक्ट पर रोक और वहन क्षमता अध्ययन की मांग की है।
कसौली में अति-पर्यटन से कारोबार पर दबाव, कमरे की आय 20% गिरी
Source: Dainik Tribune Hindi