राजस्थान के सीकर जिले के विजयपुरा गांव निवासी डॉ. मोटाराम शर्मा को अल्सर के इलाज के दौरान मशरूम की उपयोगिता का पता चला, जिसके बाद उन्होंने मशरूम उत्पादन शुरू किया। नवाचार के लिए कई पुरस्कार पाने वाले शर्मा को 2019 में 'मशरूम किंग' कहा गया। उन्होंने देश में पहली बार गेनोडर्मा किस्म की खेती शुरू की और सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण दिया।
अल्सर से ठीक हुए मोटाराम शर्मा बने 'मशरूम किंग'
Source: Patrika Hindi