सीमा पर संवेदनशील इमारतों को ड्रोन से बचाने के लिए स्टील मेश स्क्रीन

सीमा पर संवेदनशील इमारतों को ड्रोन से बचाने के लिए स्टील मेश स्क्रीन

भारतीय सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में कमांड सेंटर और गोला-बारूद भंडार जैसी संवेदनशील इमारतों पर बहुस्तरीय स्टील मेश स्क्रीन लगाने की योजना बना रही है। 25 सितंबर को जारी RFI के जरिये सेना ने इसकी आवश्यकताएं मांगी हैं। करीब 37 मीटर लंबी और 20 मीटर चौड़ी यह स्क्रीन तीन परतों में होगी, जो छोटे यूएवी और आत्मघाती ड्रोन के खिलाफ अतिरिक्त भौतिक अवरोध बनेगी। यह मौजूदा एंटी-ड्रोन प्रणालियों का विकल्प नहीं, बल्कि पूरक होगी।

Source: Dainik Tribune Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies