दिल्ली के करोल बाग स्थित स्वामी कृष्णानंद उदासीन आश्रम में गुवाहाटी हाईकोर्ट की महिला वकील निशा पोद्दार ने मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, 25 सितंबर को कुछ लोगों ने आश्रम में जबरन घुसकर केयरटेकरों से मारपीट की और शाम को फिर हंगामा किया। महिला वकील का दावा है कि उनके बाल खींचे गए, सड़क पर घसीटा गया और नॉर्थ-ईस्ट से होने पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
दिल्ली आश्रम में महिला वकील से मारपीट, बाल खींचने का आरोप
Source: News18 Hindi