म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और छह यूक्रेनी नागरिकों को देश लौटने की अनुमति

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और छह यूक्रेनी नागरिकों को देश लौटने की अनुमति

दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने कथित म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को एक महीने के लिए अपने देश लौटने की इजाजत दी है। सभी सातों अभियुक्तों को 18 सितंबर को डिफॉल्ट जमानत मिल चुकी थी, क्योंकि एनआईए ने यूएपीए के तहत तय समय में आरोपपत्र दाखिल नहीं किया। वैनडाइक को गुरुवार रात तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। कांग्रेस ने रिहाई पर सवाल उठाए हैं।

Source: BBC Hindi

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies