राजस्थान एसीबी ने उदयपुर के 272 भूखंड प्रकरण में 2 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत लेते एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के कथित दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बाद में सोनी को बालोतरा स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया गया। एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार, मामले में मदद के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। जांच जारी है।
एसीबी ने 2 करोड़ की रिश्वत मामले में एसओजी के एडिशनल एसपी को हिरासत में लिया
Source: Amar Ujala