एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन 27 सितंबर को भारत 9 पदक स्पर्धाओं समेत कुल 37 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा। स्क्वॉश में अभय सिंह और अनाहत सिंह पुरुष व महिला सिंगल्स के गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज और सर्वेश कुशारे ऊंची कूद के फाइनल में पदक की दावेदारी करेंगे। भारत अब तक 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज के साथ 30 पदक जीतकर 10वें स्थान पर है।
एशियन गेम्स: स्क्वॉश में दो गोल्ड मैच, भारत 37 स्पर्धाओं में उतरेगा
Source: News18 Hindi