चांदनी चौक के कूचा महाजनी में आभूषणों की 54 दुकानें सील होने से कारोबार ठप है। त्योहारी और शादी सीजन में मांग बढ़ने के बावजूद नए ऑर्डर नहीं लिए जा रहे और पुरानी डिलीवरी अटकी है। करोड़ों का माल और नकदी दुकानों में बंद है, जिससे करीब 280 कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है।
कूचा महाजनी में 54 आभूषण दुकानें सील, कारोबार ठप
Source: Amar Ujala