झारखंड में आज रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू समेत 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची में न्यूनतम 21 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। 28 सितंबर से मौसम की तीव्रता घटने की संभावना है।
झारखंड के 10 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Source: News18 Hindi