राजस्थान पुलिस ने चेतावनी दी है कि साइबर ठग फोन पर बैंकिंग सेवाएं बंद होने या मुंबई पुलिस के नाम पर डराकर लोगों से ओटीपी, पिन और पासवर्ड जैसी जानकारियां ले रहे हैं। पुलिस के अनुसार ठग खुद को सीबीआई, ट्राई या पुलिस अधिकारी बताकर फर्जी वारंट दिखाते हैं और डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों रुपये ठग चुके हैं। संदिग्ध कॉल आने पर घबराएं नहीं, कोई जानकारी साझा न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर ठग बैंकिंग बंद होने और मुंबई पुलिस के नाम पर डरा रहे
Source: Patrika Hindi