रीवा अस्पताल का निरीक्षण, डिप्टी सीएम ने दिए सख्त निर्देश

रीवा अस्पताल का निरीक्षण, डिप्टी सीएम ने दिए सख्त निर्देश

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को रीवा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से इलाज व दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवाओं का पर्याप्त भंडार, जांच उपकरणों की उपलब्धता और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है और मरीजों को बाहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

Source: Hari Bhoomi

More in Health & Wellness

Read the live feed on ZapIndies