राजस्थान के जयसिंहपुरा गांव के रहने वाले सुनील कुमार धनवंता ने हिंदी माध्यम से लगातार चार बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी निशा धवल भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आंगनवाड़ी भर्ती मामले में अवमानना नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया है।
गांव से निकले सुनील धनवंता ने चार बार क्रैक की यूपीएससी
Source: NDTV India