बालोद जिले में लगातार बारिश के कारण दुर्ग-दल्लीराजहरा रेलखंड पर इरागुड़ा के पास ट्रैक धंस गया था, जिससे यातायात ठप हो गया। रेलवे टीम ने करीब 30 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक को दुरुस्त किया और रविवार सुबह 6:45 बजे ट्रायल के तौर पर पहली यात्री ट्रेन गुजारी। ट्रैक की स्थिति स्थिर पाए जाने पर अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
बारिश से धंसे ट्रैक पर 30 घंटे बाद ट्रेन दौड़ी
Source: Hari Bhoomi