उत्तर प्रदेश में पिछले 60 घंटों में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से 56 लोगों की मौत हुई और 117 मकान क्षतिग्रस्त हुए। मौसम विभाग ने 27 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी और पश्चिमी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मध्य और तराई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी में 60 घंटे में 56 की मौत, भारी बारिश का अलर्ट
Source: Prabhat Khabar